पिस्टल के साथ आरोपी युवक।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद की चैकी तुलसी निकेतन पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तुलसी निकेतन प्रभारी अंजनी सिंह अपनी टीम कोस्टेबल सुनील कुमार,आशीष प्रताप, हसन जैदी के साथ चैकिंग कर रहे थे तभी एक संदिग्ध युवक को रोका और पूछताछ कर तलाशी ली गई। उससे एक देशी पिस्टल एक कारतूस बरामद किये गये। युवक रमाशंकर कुशवाह पुत्र ग्राम बेलवा आलम दास थाना पढ़हरवा जिला कुशीनगर का मूल निवासी है तथा फिलहाल वह बी ब्लॉक गरिमा गार्डन साहिबाबाद में रहता है। इसके पास से बरामद पिस्टल 32 बोर की है और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं। रमाशंकर को आर्मएक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



0 comments:
Post a Comment