अन्नपूर्णा के अंर्तगत भोजन बांटते लोग।
वैशाली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) भारत विकास परिषद वैशाली द्वारा शनिवार से राधा कृष्ण मंदिर( नजदीक वैशाली मेट्रो स्टेशन) प्रसाद वितरण अन्नापूर्णा सेवा प्रारंभ की गयी है।
अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत सावन माह में श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास प्रतिदिन भगवान को प्रसाद का भोग लगा कर लगभग 100 लोगों को भेजन खिलाया जाएगा। यह कार्य प्रतिदिन दोपहर 11.45 बजे प्रारंभ होकर एक 1बजे दोपहर तक चलेगा । भारत विकास परिषद् वैशाली के सभी सदस्यों ने तय किया है कि वे तन, मन, धन से सेवाकर इस अन्नपूर्णा सेवा को चालू रखेंगे।
इस सेवा में संस्था के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग, सचिव नीना अवस्थी, कोष्याध्यश पंकज त्यागी तथा वरिष्ठ उपाधयक्ष संजय सिंघल व सोनिया सिंह ने भाग लिया तथा राधा कृष्ण भगवान की आरती की। बाद में सभी ने पूरे सावन के माह में लगभग 100 लोगो को प्रभु के प्रसाद वितरण का संकल्प लिया।सोनम सिंघल ने बताया कि यह एक प्रयास है निर्धन लोगों को प्रसाद रूप में खाना खिलाने का। आज लगभग 90 लोगो को चावल व दाल खिलाया गया। सोनिया सिंह ने कहा कि हाल ही मे दिल्ली में भूख के कारण हुई मौतों से वे सभी हतप्रभ है इसलिये हमारा उद्देश्य है कि कोई भूखा न रहे। इस दिशा में यह एक प्रयास है।



0 comments:
Post a Comment