विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) राजेंद्र नगर, साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल में अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती द्वारा विभागीय बौद्धिक प्रतियोगिता एवं ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगी मेले में कक्षा 6 से 12 तक के विज्ञान प्रदर्शन , विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन , विज्ञान प्रयोगात्मक, वैदिक गणित प्रदर्शन , वैदिक गणित प्रश्न मंच , वैदिक गणित पत्र वाचन, वैदिक गणित प्रयोगात्मक, संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच, संस्कृति ज्ञान पत्र वाचन, भाषण, गीत , चित्रकला , मानस अन्ताक्षरी, स्वरचित कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताओं का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
इस विज्ञान प्रतियोगी मेले में सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद , नेहरु नगर गाजियाबाद , राजनगर गाजियाबाद , हापुड़ , मोदी नगर , मुरादनगर , लोनी, एवं नोएडा के कक्षा 6 से 12 तक के 400 छात्र छात्राओं ने अपने अपने क्षेत्रो में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विद्या मंदिर साहिबाबाद के मिडिया प्रभारी श्यामबाबू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक साहिबाबाद के प्राचार्य विशोक कुमार , सह संयोजक केशव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य नोएडा एवं संकुल प्रमुख श्रीमती अल्का प्रधानाचार्य हापुड़ थे। प्रथम स्थानसरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद , द्वितीय स्थान विद्या मंदिर नोएडा एवं तृतीय स्थान नेहरु नगर गाजियाबाद ने प्राप्त किया।
प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता , प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता , सह प्रबंधक कैलाश राघव , कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, वतन कुमार महानगर प्रचारक ने मैडल एवं पुरष्कार प्रदान किये।



0 comments:
Post a Comment