यशोदा अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण शुरू Kidney transplant begins at Yashoda hospital



कौशांबी, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा भी जरूरतमंद रोगियों को दी जाने लगी है।
         
यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अस्पताल की निदेशक उपासना अरोड़ा ने बताया के उनके अस्पताल 3 साल पहले माध्यमिक देखभाल की श्रेणी की सुविधा वाला 100 बिस्तर बिस्तर का अस्पताल था। 2015 में विस्तार देते हुए इसमें कीसीटीवीएस,इंटवेंसनल काडियोलोजी, इंटरवेंसनल रेडियोलोजी, डंमेजतव गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोसाइंस आदि की सुविधाएं भी दी जाने लगी है और अब अस्पताल का विस्तार कर तृतीयक देखभाल श्रेणी का 300 बिस्तर का अस्पताल बन गया है। पिछले 30 जून को गुर्दा विज्ञान विभाग ने न्यूरोलॉजी ,एंड्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी डायलिसिस की सुविधा के बावजूद  किडनी प्रत्यारोपण का अभाव चल रहा था, जिसे अब 30 जून 2018 को पूरा कर दिया गया है। न्यूरोलाॅजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर पीवी सिंह के नेतृत्व में पहला किडनी प्रत्यारोपण 30 जून को किया गया। डॉक्टर प्रोफेसर पीवी सिंह पूर्व में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और संस्थापक रह चुके हैं। इसके अलावा वे एक प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट हैं। उनका साथ देते हैं डॉक्टर संजय गर्ग, डॉक्टर अमिता गुप्ता, डॉक्टर कुलदीप अग्रवाल तथा डॉक्टर सुनील शर्मा ।
      
 उनके यहां गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा किफायती कीमत  में की जा रही है। जो 1 से 2 माह में 6 प्रत्यारोपण किए जा रहे हैं।

फोटो कैप्शन- प्रेस वार्ता में जानकारी देती अस्पताल की निदेशक उपासना अरोड़ा साथ में गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रोफेसर पीवी सिंह आदि। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment