कब्जे से लगभग 20 लाख रूपये कीमत के सोने के आभूषण व घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटर साईकिल व 4 हजार रुपये बरामद
पुलिस बन ज्यादा वारदातों को दिया अंजाम, किस्मत बदलने का झांसा देकर करते थे ठगी
गाजियाबाद, ( क्राईम रिपोर्टर ) अल्फा टीम गाजियाबाद ने कल शाम करीब 15ः30 बजे मोहन नगर चैराहा के पास से लूट व ठगी करने वाले 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 20 लाख रूपये कीमत के सोने के आभूषण 12 चैन, 8 चूड़ी कंगन, 4 झुमकी, 36 कुण्डल, 10 अंगूठी, 2 टाप्स व एक लाकेट व घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने जनपद बुलन्दशहर, जनपद मेरठ, जनपद गाजियाबाद, लूट एंव ठगी की घटनाओं का इकबाल किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने दिल्ली -एनसीआर क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन वारदातों को अंजाम दिये है। थाना इन्द्रापुरम में वादी नितिन अग्रवाल पुत्र सोम प्रकाश अग्रवाल निवासी 1106 अरिहन्त अल्ट्रा अभयखंड थाना इंदिरापुरम निवासी के साथ पुलिसकर्मी बनकर लूट किये। इसी तरह थाना रेलवे रोड मेरठ वादिया रजनी पत्नी दीपक गौड़ निवासी 39 शांति नगर थाना रेलवे रोड मेरठ के साथ पुलिसकर्मी बनकर ठगी की। थाना रेलवे रोड मेरठ वादिया उषा गुप्ता पत्नी अरविन्द गुप्ता निवासी टीएचडीसी कॉलोनी देहरा खास थाना पटेल नगर देहरादून के साथ पुलिसकर्मी बनकर ही लूट किये थे।
इन्होंने कोतवाली नगर बुलन्दशहर वादी मौसिम पुत्र सलीम निवासी आनंद विहार साठा बुलंदशहर के नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगी किया तथा कोतवाली नगर बुलन्दशहर वादी राजकुमार वर्मा निवासी 6/640 विजयनगर बुलंदशहर को नशीला पदार्थ सुंघाकर ही लूट। इसी तरह गिरफ्तार शातिर लूटेरों ने करीब डेढ़ दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दिलशाद पुत्र अहमद अली फकीर निवासी ग्राम अशीलपुर थाना किठौर मेरठ, वरिसुदीन पुत्र छोटे फकीर निवासी ग्राम अशीलपुर थाना किठौर जनपद मेरठ, आमिर उर्फ कालू पुत्र मो0 अली उर्फ बब्बर फकीर निवासी ग्राम अशीलपुर थाना किठौर मेरठ, रूस्तम पुत्र नजरूदीन फकीर निवासी ग्राम अशीलपुर थाना किठौर मेरठ, नौशाद पुत्र अलीमुद्दीन फकीर निवासी कृपा ठन्डा नाला थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड तथा इकबाल पुत्र मौ0 दीन फकीर निवासी कूपा ठन्डा नाला थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड है ।
उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम सभी लोग मेरठ, मुरादाबाद , गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बरेली, बागपत, दिल्ली आदि क्षेत्रों में घुम घुम कर सड़कों पर आ जा रहे व्यक्तियों एवं स्त्रियों, एवं घरों में घुसकर महिलाओं आदि को बहला फुसला कर, कभी नग पत्थर दिखाकर, किस्मत पलटने का झांसा देकर, तो कभी पुलिस अधिकारी बनकर, कभी दवाई आदि का रूमाल सूघाकर, कभी राह चलते यात्रियों से झपट्टा मारकर लोगों को बेहोश कर बहकाकर उनका पैसा व जेवर आदि लूट लेते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 जितेन्द्र चैहान, हेड काॅस्टेबल छीतरसिंह, का0 सचिन कुमार, का0 योगेन्द्र कुमार का0 अजय पाठक, का0 मनोज बालियान, का0 प्रवीण मलिक मुख्य थे।




0 comments:
Post a Comment