जिलाधिकारी ने की कर करेत्तर व विकास कार्यो की समीक्षा District Collector reviews the tax and development works.



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी व मुख्य विकास अधिकारी रमेष रजंन ने कर करेत्तर एवं राजस्व संग्रह की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न की । 
षासन की प्राथमिकता कार्यक्रमों की बैठक में बताया कि वाणिज्यकर में इस वित्तीय वर्श के नये लक्ष्य प्राप्त हो गये है। आबकारी विभाग का जून का लक्ष्य 160 करोड़ था। आर0सी0 के द्वारा 54 करोड़ 78 लाख रूपये वसूले गये। विधुत विभाग में इस वर्श 341 के सापेक्ष 288 करोड प्राप्त हुआ है। इस पर जिलाधिकारी गम्भीर दिखी और उन्होने चेतावनी देते हुये कहा कि लक्ष्य बढायें वसूली 25 प्रतिषत होना चाहिए। परिवहन विभाग में 22 प्रतिषत वसूली है। उन्होने कहा कि कर करेत्तर में जनपद की स्थिति बहुत खराब है।  राजस्व वसूली पर अधिकारीगण विषेश ध्यान दें। प्रत्येक विभाग नये भू-माफिया चिन्हित करें, सभी विभाग फीडिगं कराये। जिन विभागो का डाटा फीड नही हुआ है उन अधिकारियों के जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के आदेष दिये। 
विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा उप स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जितने निरीक्षण हुये है उनमें अनुपस्थित चिकित्सकों पर क्या कार्यवाही की गयी। मेरी तरफ से अनुपस्थित चिकित्सकों को पत्र भिजवाये, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि दबाओ की पूर्ण उपलब्धता है जन्म और मृत्यु दर का डाटा आॅन लाइन आता है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि छात्र वृत्ति के लिए अभी पोर्टल आॅन नही है। महिला पेंषन में 11 हजार आवेदनों में से 08 हजार पात्र लाभार्थी पाये गये। महिला हेल्प लाईन में इस माह 60 केस प्राप्त हुये 19 केसों का रेस्कयू किया गया है। प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में माह के लक्षित 04 कार्य है जो कि लक्षित समय तक पूर्ण कर दिये जायेगे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत एन0एच0 58 से राजनगर एकस्टेंन्सन को मिलाने वाली 03 कि0मी0 लम्बाई में सड़क डेªन एवं सीवर का कार्य किया जा रहा है। जिसकी लागत 58.15 करोड़ है जिसके सापेक्ष 11.63 करोड़ का व्यय किया जा चुका है 1.80 कि0मी0 लम्बाई में भूमि उपलब्ध होने के कारण कार्य प्रगति पर है। प्रधान मंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुये परियोजना अधिकारी ने बताया कि 878 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह षासन की प्राथमिकता वाली योजना है और आपकी रिपोर्ट बहुत खराब है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि माह में लक्ष्य ग्राम स्वास्थ्य पोशण पात्रों की संख्या 702 है। 77.92 बच्चें कुपोशण मुक्त किये गये स्वच्छ भारत मिषन के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने कहा कि जुलाई में सभी नगर पालिका व नगर निगम ओ0डी0एफ0 कर दिये जाये तथा कचरा संग्रह में 100 प्रतिषत डोर टू डोर कलेक्षन होना चाहिये। सर्व षिक्षा अभियान के अन्तर्गत प्राप्त यूनिफार्म वितरित की जा चुकी है पाठ्य पुस्तके माह अगस्त तक प्राप्त होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 200 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में कोई भी स्कूल खुला न मिले खुला मिलने पर संचालक के विरूद्व  एफ0आई0आर दर्ज की जायेगी। 
जिलाधिकारी ने कहा कि अधूरे निमार्ण कार्यो को जल्द से जल्द पूरा कराये जाये। मोहननगर में वाणिज्यकर प्रषिक्षण संस्थान के रीजनल सेन्टर का कार्य चल रहा है। लोनी में ओद्यौगिक प्रषिक्षण संस्थान का निमार्ण कराया जा रहा है ग्राम विकास संस्थान डासना में भी कार्य संचालित है मोदीनगर में बस स्टेषन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवायें। निवाडी में विधि विज्ञान प्रयोग षाला का कार्य निमार्णाधीन है। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्देषित करते हुये कहा कि आई0जी0आर0एस0 के तहत व तहसील दिवस में प्राप्त षिकायते निचले स्तर से निस्तारित की जाये। कार्यालय में अधिकारी समय से उपस्थित रहे कार्यालय की साफ सफाई पूर्ण रूप से होनी चाहिये। भ्रमण पंजिका बनी होनी चाहिए उपस्थिति पंजिका में उपस्थित कर्मचारियों के हस्ताक्षर होने चाहिए। कर्मचारियों का टेबल पर नाम पटिका होनी चाहिए। पुरानी फाईलें बस्ते इत्यादि की वीडिंग कराये पुरानी सामग्री गाडियाॅ व अलमारियां का निस्तारण कराया जाये। ये मा0 मंत्री जी के कडे़ निर्देष है कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका व भविश्य निधि पास बुक समुचित रूप से पूर्ण की जाये। षिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। 
इस अवसर पर बैठक में सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी ने किया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment