जिलाधिकारी ने किया विकास भवन व खोडा मकनपुर नगर पालिका का निरीक्षण District Magistrate did the inspection of Vikas Bhawan and Khoda Mankanpur municipality



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी ने आज विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों समाज कल्याण, पिछडा वर्ग कल्याण, कृशि कार्यालय, जिला विकास कार्यालय, जिला कृशि रक्षा कार्यालय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, जिला पंचायतराज अधिकारी के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। 
समाज कल्याण विभाग में राश्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं वृद्वावस्था पेंषन योजना से सम्बन्धित अभिलेखों को देखा गया। राश्ट्रीय पारिावारिक लाभ योजना से सम्बन्धित अभिलेखों का रखरखाव ठीक प्रकार से न पाये जाने के कारण सम्बन्धित लिपिक श्री विकास बघेल सहायक लेखाकार को प्रतिकूल प्रवश्टि प्रदत्त किये जाने के निर्देष दिये गये एवं जिला विकास कार्यालय में श्री कृश्ण पाल प्रधान सहायक को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणियों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन एवं रखरखाव सही प्रकार से न रखे जाने के कारण प्रतिकूल प्रविश्ट दिये जाने के निर्देष दिये गये। 
उपरोक्त सम्बन्धित कार्यालयों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने एवं अभिलेखों का रखरखाव ठीक प्रकार से न रखेे जाने, पुराने अभिलेख जिनकी अब आवष्यकता नही है, को नियमानुसार विनिश्टीकरण कराये जाने एवं पुराने अभिलेखों को नियमानुसार रजिस्टर में दर्ज कराकर सिंचित कराये जाने के अतिरिक्त विकास भवन के सभी तलों पर बने हुए महिला/पुरूश षौचालयों तथा सफाई व्यवस्था ठीक प्रकार से कराये जाने हेतु एक-एक अधिकारी को नोड़ल अधिकारी के रूप में नामित करने के निर्देष मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद को दिये गये। 
नगर पालिका परिशद खोडा-मकनपुर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय पाया गया कि खोडा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त नही है जिसके लिए श्री संजीव कुमार सफाई निरीक्षक को चेतावनी देते हुये निर्देषित किया गया कि खोडा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता पर सफाई कर्मियों के माध्यम से कराया जाना सुनिष्चित करायें। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment