इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने शनिवार की सुबह 1.30 बजे के करीब श्मशान घाट शक्ति खंड 4 इंदिरापुरम से चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से तीन लग्जरी कारें बरामद की है।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष इंदिरापुरम सचिन मलिक के नेतृत्व में शुक्रबार की रात में मुखबिर की सूचना पर बैरिकेट लगाकर की गयी चेकिंग के दौरान लग्जरी कारों के साथ जोगेंद्र पुत्र लल्लू निवासी गोमना थाना कोतवाली नगर हापुड़, हाल निवासी आदर्श नगर परवेज का मकान दादरी तथा संत कुमार पुत्र घनश्याम सिंह निवासी महलकी थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही से चोरी की लक्जरी कारें जिनमें एक वरना,एक होडा सिंटी तथा एक स्विफट कारें बरामद की गयीं। इसके अलावा दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए हैं ।
यह गिरोह दिल्ली पंजाब तथा गाजियाबाद में लक्जरी कारों को चोरी कर बेचता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सचिन मलिक एसआई पारस मलिक,कुलदीप सिंह के अलावा कांस्टेबल अमित कुमार तथा राजीव मिश्रा थे।
लक्जरी कारों के चोर पुलिस की पकड़ में।



0 comments:
Post a Comment