पुलिस की पकड़ में मोबाइल लुटेरे।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने भोपुरा तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर मोबाइल फोन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे मोबाइल फोन कुछ नगदी तथा एक चोरी की बाइक बरामद की है।
सीओ चतुर्थ डॉक्टर राकेश मिश्रा ने बताया कि तुलसी निकेतन चैकी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह को मुखबिर की सूचना मिली थी कि मोबाइल फोन लुटेरों का एक गैंग भोपुरा की ओर आने वाला है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर शुक्रवार की रात में वाहनों की चेकिंग शुरू की थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोगों को रोका गया तो उनकी तलाशी में एक लूट की घटना का मोबाइल फोन और 800रूपये तथा दो अन्य घटनाओं की नकदी,दो चाकू और एक चोरी की पल्सर बाइक बरामद की गई। मोबाइल चोरों के नाम शहजाद पुत्र सकिल निवासी बी36 शालीमार गार्डन मेन साहिबाबाद, शाहिद अफरीदी पुत्र लियाकत निवासी बी 23 कब्रिस्तान वाली गली शालीमार गार्डन मेेन तथा मोहम्मद शोएबपुत्र दिलशेर निवासी बी45 गली4 शालीमार गार्डन है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अंजनी कुमार सिंह के अलावा एसआई प्रदीप कुमार कांस्टेबल आशीष, हसन जावेद जैदी,प्रदीप कुमार तथा आसित आदि थे।



0 comments:
Post a Comment