गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में माह जुलाई के प्रथम शनिवार को विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत श्रमदान किया गया।
नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा माह के प्रथम शनिवार मंे आज नवयुग मार्किट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उक्त विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत राज नारायण पाण्डेय-अपर नगर आयुक्त, प्रमोद कुमार-अपर नगर आयुक्त, शिवपूजन यादव-संयुक्त नगर आयुक्त, अरूण मिश्रा-नोडल अधिकारी (एस.बी.एम.), जोनल प्रभारी (वसुन्धरा, मोहननगर, सिटी जोन, कविनगर जोन, विजयनगर जोन), मुख्य अभियन्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल सेनेटरी आफिसर, समस्त सफाई निरीक्षक के साथ-साथ नगर निगम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया।
इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देशन में सभी जोनल प्रभारियों ने अपने-अपने जोनल कार्यालय मोहननगर, वसुन्धरा, कविनगर एवं विजयनगर में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष सफाई अभियान में सभी जोनल कार्यालयों में तैनात अधिकारी, अभियन्ता, निरीक्षक एवं सफाई टीम द्वारा श्रमदान किया गया।
इस मौके पर नगर आयुक्त द्वारा अपने निर्देशन में नवयुग मार्किट में माह के प्रथम शनिवार को विशेष सफाई अभियान (श्रमदान) चलाया गया। दूसरी तरफ जोनल प्रभारियों द्वारा अपने-अपने जोनल कार्यालयों में भी श्रमदान किया गया ।





0 comments:
Post a Comment