डीएम ने की पहलः स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत पाॅलिथीन मुक्त रैली निकालकर जनता को किया जागरूक DM's initiative:



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देशन में आज जनपद के लोनी तहसील में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत उ0प्र0 में प्लास्टिक कैरीबैग का विनिर्माण , आयात, भण्डारण , विक्रय, ढुलाई, आदि पर पूर्ण प्रतिबन्ध किये जाने के सम्बन्ध में पाॅलिथीन जागरूकता रैली लोेनी इण्टर काॅलेज से निकाली गयी। इस अवसर  पर मैजिक शौ के द्वारा लोगो में बच्चों के द्वारा पाॅलिथीन के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी । कठपुतली शौ के माध्यम से कलाकारों द्वारा पाॅलिथीन के सम्बन्ध में जनमानस को  सुन्दर प्रस्तुति के माध्यम से सन्देश दिया। जिलाधिकारी ने पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण किया। 
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि पाॅलिथीन आज विश्व की एक बहुत गम्भीर समस्या बन चुकी है। पाॅलिथीन के प्रयोग से जनमानस, पर्यावरण व स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड रहा है। उन्होने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेेना चाहिए कि किस प्रकार से हम भारत को पाॅलिथीन मुक्त बना सके। यह तभी सम्भव है जब प्रत्येक व्यक्ति इस का प्रयोग बन्द करेगा तो स्वतः ही समस्या समाप्त हो जायेगी। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पाॅलिथीन न प्रयोग में लाने के सम्बन्ध में शपथ दिलायी गयी एवं बच्चों द्वारा निकाली गयी रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में बच्चों द्वारा स्लोगन लिखी तख्तीयाॅं, पोस्टर, बैनर,  पे लिखे पाॅलिथीन के दुष्परिणामों  से सम्बन्धित सन्देश जनमानस तक पहुंचाये गये। 
इस अवसर लोनी विधायाक नन्द किशोर गुुर्जर द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि भारत को तभी पाॅलिथीन मुक्त बनाया जा सकता है जब प्रत्येक नागरिक अपने व्यवहार में बदलाव करेगा तो यह समस्या स्वंय ही समाप्त हो जायेगी। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, उप जिलाधिकारी लोनी सतेन्द्र कुमार सिंह, चैयरमैन नगर पालिका लोनी रंजीता धामा सहित अन्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।  



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment