तहसील लोनी में समाधान दिवस पर डीएम ने अधिकारियों के कसे पेंच DM on Solution Day in Tehsil Loni



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी की अध्यक्षता में तहसील लोनी जनपद गाजियाबाद में उ0प्र0 सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज किया गया।  जनता की षिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के उदेष्य से उ0प्र0 सरकार के द्वारा किये जाने के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देष देते हुये कहा कि इस कार्यक्रम को  बहुत ही गम्भीरता के साथ लेते हुये जनता की षिकायतों को पूर्ण समय वद्वता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने की कार्यवाही करे, ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंच सके। 
जिलाधिकारी रितु माहेषवरी ने इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देषित करते हुये कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान मे दर्ज षिकायतों का निस्तारण तत्काल प्रभाव से किया जाये  और साथ ही षिकायता कर्ता को भी अवगत कराया जाये। उन्होने सभी अधिकारियो को स्पश्ट किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस की समीक्षा षासन स्तर पर सीधे की जा रही है। अतः सभी अधिकारीगण इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर जनता की षिकायतों का निस्तारण करे। इस कार्यक्रम में लापरवाही वरतने पर विभागीय अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जा सकती है। जिसके लिए सम्बन्धित अधिकारी स्वंय जिम्मेदार होगा। उन्होने इस अवसर पर यह भी कहा कि विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस की जो भी विभागीय लम्बित षिकायते है उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण सुनिष्चित कराया जाये। 
इस अवसर पर कुल 79 षिकायते प्राप्त हुई जिनमे से 12 षिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।  इन षिकायतों में विधुत विभाग की 15, नगर पालिका परिशद लोनी की 27, पुलिस विभाग की 16, राजस्व विभाग की 12, जिला पूर्ति अधिकारी की 01, खण्ड विकास अधिकारी लोनी की 01 एंव अन्य विभागो की  षिकायते  प्राप्त हुई। पुलिस विभाग से सम्बन्धित षिकायतो का निस्तारण वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृश्ण द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रमेष रंजन ने प्राप्त षिकायतों के निस्तारण में जिलाधिकारी का  सहयोग करते हुये सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देषित करते हुये कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त षिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करा दिया जायेगा। 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एस0एन0 गुप्ता, उप जिलाधिकारी लोनी सतेन्द्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी लोनी, अधिषासी अधिकारी लोनी सहित अन्य विभाग के वरिश्ठ अधिकारीगण तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment