एनसीआर क्षेत्र मे वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 02 accused of stealing vehicle in NCR area arrested



                                   
कब्जे से 01 आटो व 02 चाकू नाजायज बरामद 

गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना खोडा  पुलिस ने लोकप्रिय विहार नूरानी मस्जिद के पास से प्रातः चोर गिरोह के दो शातिर चोर अभियुक्तों  को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से एक आटो थाना क्षेत्र जगतपुरी दिल्ली से चोरी (सम्बंधित ईएफआइआर नंबर 24618 /18 धारा 379 आइपीसी) व दो नाजायज चाकू बरामद हुए है ।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में  अमन पुत्र विजय निवासी मोहल्ला लोक प्रिय विहार खोडा कालोनी थाना खोडा जिला गाजियाबाद है । इसके खिलाफ खोडा थाना में विभिन्न धाराओं में चार मुकदमें दर्ज है। इसका साथी  विनोद पुत्र बाबूराम निवासी धर्मविहार (कपिल टैन्ट हाउस पर नौकर) कस्बा व थाना खोडा जिला गाजियाबाद है। इसके खिलाफ भी खोडा थाना में दो मुकदमा दर्ज है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment