सपा साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित SP-Sabbibad assembly constituency declared



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र की 51 सदस्यों की कार्यकारिणी मनमोहन गामा के नेत्रत्व में घोषित कर दी गई है। मनमोहन सिंह मनमोहन गामा की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी की एमएलसी राकेश यादव ने नवीन पार्क स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित समारोह में घोषणा की।
         
एमएलसी राकेश यादव ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की सूची जारी कार्यकारिणी जारी करने से पहले आरोप लगाया कि भाजपा के शासन काल में चारों तरफ अराजकता फैली हुई है,विकास कार्य ठप है, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, अपराध बढ़ रहे हैं इसलिए समाजवादी पार्टी के लोगों का कर्तव्य बनता है कि 2019 के चुनाव में सपा के प्रत्याशी को जिताना है। यह काम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होका करना होगा। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा को टक्कर समाजवादी पार्टी ही दे सकती है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि मनमोहन गामा के नेतृत्व में साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की बनी कमेटी बेहतर काम करेगी। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी, महानगर अध्यक्ष राहुल चैधरी पूर्व विधानसभा विधानसभा प्रत्याशी प्रहलाद शर्मा, राज देवी चैधरी, हरीश चैधरी, शिवचरण चैहान, मुकीम चैधरी, संतोष यादव, राकेश चैधरी, दिलशाद इस्लाम, अमन यादव, जितेंद्र कसाना, अजय खरखैदिया, कमलेश यादव आदि उपस्थित थे। जारी की गई में मनमोहन गामा अध्यक्ष, प्रमोद यादव महासचिव, जब्बार मलिक मीडिया प्रभारी, रजत पोरवाल कोषाध्यक्ष, इसाक सैफी,कसान मलिक, नीरज उपाध्याय, राम नरेश ठाकुर, बिजेन्द्र चैधरी, साबिर चैधरी, समीम अल्वी उपाध्यक्ष,  सचिव कर्मवीर गुर्जर, मोहम्मद यूसुफ, राम शंकर यादव, मनोज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मुदस्सर, लल्लन यादव, गौरव चैहान,रतन उपाध्याय, राजेश यादव,राकेश प्रधान, पप्पन प्रजापती, मो तपजुल,पूरन सिंह विष्ट, शमशाद सैफी, कानूनी सलाहकार सचिव, आदि 51 लोगों की कार्यकारिणी घोषित की गई है।

फोटो कैप्षन- साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र की सपा कार्यकारिणी घोषित करते राकेश यादव।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment