साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) क्षेत्रीय कार्यालय डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स विकास विहार मोहन मोहन पुरी मेरठ के डिप्टी रजिस्ट्रार ने एक शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए शुभधाम अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव को निर्देश दिया है कि वं 6 मार्च 2018 के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जीबीएम की मीटिंग बुलायें और उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट 2010 में दी गई व्यवस्था के अंतर्गत निर्वाचन कार्यवाही नियमानुसार एवं पारदर्शिता पूर्वक पूरा कराना सुनिश्चित करें।
गौरतलव है कि डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स मेरठ को एडवोकेट आदेश कुमार ने शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था शुभ धाम अपार्टमेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव एसोसिएशन का चुनाव कराने में मनमानी कर रहे हैं और वे रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा दिए गए आदेश 6 मार्च 2018 का पालन नहीं कर रहे। आरोप है किं चुनाव प्रक्रिया एक माह के अंदर पूरी हो जानी चाहिए थी उसे लंबा किया जा रहा है। मैनेजमेंट से वर्तमान परिस्थितियों में समय पर निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है, वोटर लिस्ट में मनमानी की गई है तथा मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। जिन लोगों ने पहले सभी चुनावों में वोट दिए थे उन्हें एक षड्यंत्र के तहत मतदाता के अधिकार से वंचित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। इस शिकायत के संदर्भ में क्षेत्रीय कार्यालय डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स विकास विहार मोहन मोहन पुरी मेरठ के डिप्टी रजिस्ट्रार ने एक शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए शुभधाम अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव को निर्देश दिया है कि वे 6 मार्च 2018 के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जीबीएम की मीटिंग बुलायें और उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट 2010 में दी गई व्यवस्था के अंतर्गत निर्वाचन कार्यवाही नियमानुसार एवं पारदर्शिता पूर्वक पूरा कराना सुनिश्चित करें।



0 comments:
Post a Comment