छात्रों ने निकाली प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता रैली Students rally rally against plastic



                                                     पोलिथिन व प्लास्टिक के खिलाफ रैली निकालते छात्र। 

साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  डीएवी पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर साहिबाबाद के छात्रों ने नगर निगम गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में पॉलिथीन एवं प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली। यह रैली स्कूल से शुरू होकर के आसपास के विभिन्न मुख्य मार्गों से और कालोनियों से होकर गुजरी। इस अवसर पर डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य वीके चोपड़ा और  मोहन नगर जॉन नगर निगम गाजियाबाद के जोनल ऑफिसर एसके गौतम ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
             
रैली में शामिल छात्र छात्राएं हाथों में बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां को लेकर मुख्य बाजारों और कालोनियों से होकर गुजरे। रैली से पहले एसके गौतम एवं वीके चोपड़ा ने छात्र-छात्राओं को शहर को स्वच्छ रखने सुंदर बनाने प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके चोपड़ा ने कहा कि छात्र प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के प्रयोग के प्रति प्रतिबंध हेतु कृतसंकल्प हैं। हम सब का यह संकल्प है कि हम दूसरे लोगों को भी प्लास्टिक पॉलिथीन के प्रयोग नहीं करने के लिए समझाएंगे और इससे होने वाले दुरुपयोग को बताएंगे। एस के गौतम ने विद्यालय और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की और उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि हमारे देश का युवा जागरूक हो गया है और वह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमेशा शतर्क रहेगा ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment