घेराव की सूचना पाते ही भागे एसडीएम दिल्ली Searched SDM Delhi as soon as possible




साहिबाबाद, नगर निगम गाजियाबाद क्षेत्र शालीमार गार्डन में  सर्विस रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करने जा रहे एसडीएम पूर्वी दिल्ली अपने घेराव किये जाने की भनक लगते ही भाग लिए।
           
 दरअसल शालीमार गार्डन मेन में पूर्वी दिल्ली एसडीएम  सुभाष चंद्रा ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु की थी।  सीमापुरी रोड की तरफ शालीमार गार्डन की सर्विस रोड पर वे अतिक्रमण हटाने लगे जिसकी सूचना वार्ड 37 के पार्षद  सरदार सिंह भाटी  ने लोगो को लग गयी।  लोगों ने कुछ ही समय में एसडीएम सीमापुरी की गाड़ी को घेर लिया और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी   की। उनसे पार्षद ने कहा  कि दिल्ली की तरफ 12 फिट की सर्विस रोड है जो गाजियाबाद नगर निगम की है। अतः यहां पर किसी भी प्रकार की तोड़ फोड़ आप द्वारा नही होनी चाहिए ।

लोगों का कहना है  कि हर बार एमसीडी दिल्ली अक्सर गाजियाबाद के क्षेत्र में आकर तोड़ फोड़ कर  जाते हैं ।
वही पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया कि एसडीएम सीमापुरी को बता दिया गया हैं उन्होंने कहा कि आगे यहां पर कोई कार्यवाही नही होगी ।वही बंगालियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा गया तो  एसडीएम ने पार्षद को अस्वासन दिया हैं कि उनके खिलाफ भी कार्यवाही जारी रहेगी ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment