गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी व मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने आज मुरादनगर (छोटा हरिद्वार के मुख्य घाट का निरीक्षण किया। ) उन्होने वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा तथा टूटे स्थान पर जंजीर लगाने की हिदायत दी। उन्होने अधिकारियों से कहा कि 10 दिन में कावंड चलने से पूर्व कार्य पूर्ण हो जाये।
अधिशासी अभियन्ता विधुत को निर्देश दिये कि घाट पर अन्धेरा न रहे इसके लिए अतिरिक्त लाईटों का प्रबन्ध किया जाये। सिंचाई विभाग वाॅच टावर का निर्माण करा दें जिससे सी0सी0टी0बी0 कैमरे लगाये जा सके। छोटे हरिद्वार के पुजारी ने जिलाधिकारी को बताया कि हमारे पास 6 नाव व 10 गौताखोरों की उपलब्धता है। 4 लाईफ सेविगं जैकिट ह।ै पुजारी ने कहा कि हाई मास्क लाईटे और लगायी जायें। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि आवश्यकता के अनुसार यहाॅ निर्माण कार्य कराया जाये। घाट पर तीर्थ यात्रियों को डूबने से बचाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाये। उसके लिए पिल्लर लगाने का कार्य किया जाये। एस0पी0 सिटी ने पुजारी को हिदायत देते हुये कहा कि ज्यादा तर कार्य जिला प्रशासन ही कराता है कुछ कार्य चढावे की राशि से भी कराये जाये। डूबने की घटना फिर से ना होने पाये इसके विशेष इन्तजाम होने चाहिये।
कावड़ मार्ग टीला मोड का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि सडक के पेचिज बहुत खराब है मार्ग पर अन्धेरा न रहे इसके लिए नगर पालिका व नगर निगम की टीम व्यवस्था करें। सडक से 200 मीटर की दूरी पर कावड़ियों के लिए जिला प्रशासन की स्वीकृती के उपरान्त ही कैम्प आदि की व्यवस्था की जाये। जिलाधिकारी ने कावडियों के सुरक्षात्मक दृष्टि कोण अपनाते हुये पेयजल, विधुत व स्वास्थ्य कैम्प जिसमें जरूरी दवाईयाॅ उपलब्ध हो उन सभी की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। कावड़ मार्ग मोदीनगर से डासना होते हुये एन0एच024 मार्ग से जोडा जायेगा। एस0पी0 सिटी ने बताया कि नगर निगम बेैरिकेटिगं व शहर की लाईटों की व्यवस्था करता है। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कट बन्द किये जाये डिवाइडर की स्थिति बहुत खराब है लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तुरन्त एक्शन लें। स्थाई व अ स्थाई कट बन्द किये जाये सिविल डिफैन्स के द्वारा कैम्पों का आयोजन हो तथा यातायात बाधित नही होना चाहिये।
जिलाधिकारी ने मोहननगर चैराहा का निरीक्षण करते हुये पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे और कावडिये अपने गन्तव्य को सुरक्षित रूप से पहुंचे। मेरठ रोड तिराहे का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे थाना अध्यक्ष व चैकी इन्चार्ज के साथ बैठक करे। उन्होने कहा कि बांच टावर जरूर लगने चाहिए। भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, व प्रशासन पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment