डीएम ने नगर निगम और तहसीन की संयुक्त टीम बनाकर सर्वे करने का दिया निर्देश
प्रदूषण विभाग के मानक के अनुरूप नहीं पाये जाने पर फैक्ट्री होगी बंद
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 जुलाई से पहले शहर पोलिथिन मुक्त हो जाये। उन्होने कहा कि नगर निगम व तहसील की संयुक्त टीम बनाकर के सर्वे कराया जाये। 01 माह के लिए तीनों तहसीलों की टीमें रहे। सब्जी मंण्डी व छोटे दुकानदारों को चिन्हित कर पोलिथिन प्रतिवन्धित की जाये। शहर में भी एक-एक व्यक्ति नगर पालिका का तैनात रहे।
भट्टों का नियम के अनुसार यदि आॅफ लाईन पंजीकरण किया जा सके तो कराये। इस पर प्रदूषण विभाग के अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले ठेकेदारों का पंजीकरण कराना होगा। 150 ईट भट्टों के लिए योजना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रमुख सचिव व अपने विभाग के निर्देशक को मेरी तरफ से पत्र भेजें । भट्टों के पुनरीक्षण हेतु अभियान चलाये। अवैध उद्यौग बन्द कराये जाये जो प्रदूषण विभाग के मानको के अनुरूप नही है जिन फैक्ट्री को बन्द किया जाता है उन्हे एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाता है जो कि नियम के विरूद्व है। अन्य स्थान पर भी ऐसे उद्योग प्रदूषण फैलायेगे। बरसात के पानी को एकत्र करके उसे जमीन में उतारा जाये जिससे भूजल स्तर बढ सके। फैक्ट्रियों के गन्दे पानी को नालों में शिफ्ट करे जिससे भू-जल दूषित न हो।
बैठक में बताया गया कि ट्रोनिका सिटी का पानी गांव में छोड दिया जाता है जिससे गांव वाले दूषित पेयजल पीने को मजबूर हो जाते है। कोई भी ईमारत का निर्माण हो तो उसमे थोडी सी जमीन जल संचय हेतु सुरक्षित रखी जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश रजंन, अपर जिलाधिकारी हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेन्द्र कुमार, उप नगर आयुक्त आर0एन0पाण्डे व उप जिलाधिकारी सदर सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment