मोबाइल फोन लूट के तीन आरोपी।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र भोपुरा तिराहे से एसएसपी की अल्फा टीम ने तीन मोबाइल फोन लुटेरों को गिरफ्तार कर थाना साहिबाबाद क्षेत्र से लूटे गए दो मोबाइल फोन के अलावा चार अन्य घटनाओं में लूटे गए फोन तथा एक चोरी की एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है ।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अल्फा टीम के प्रभारी जितेंद्र सिंह चैहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गाजियाबाद जनपद में सक्रिय मोबाइल फोन लुटेरे भोपुरा में आने वाले हैं। शनिवार की रात को भेोपुरा तिराहे के पास पुलिस पार्टी द्वारा की गई सघन चेकिंग के दौरान एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे साहिबाबाद थाना क्षेत्र से लूटे गए दो मोबाइल फोन के अलावा चार अन्य लूट की बारदातों के मोबाइल फोन तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार मोबाइल फोन लुटेरे आने जाने वाले राहगीरों से लूटपाट करते थे। इनके नाम समीर पुत्र सलीम निवासी 26 शालीमार गार्डन मेन,जुबैर पुत्र मुन्ना निवासी शहीद नगर तथा अजहर पुत्र अली बहादुर निवासी डी70 शहीद नगर है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में अल्फा टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह चैहान के अलावा हेड कांस्टेबल छीतर सिंह, कांस्टेबल सचिन, प्रवीण मलिक, योगेंद्र, अजय पाठक तथा प्रदीप चैधरी हैं।



0 comments:
Post a Comment