रक्तदान शिविर का आयोजन Organizing Blood Donation Camp




                                             रक्तदान शिविर का उदघाटन करते सीओ चतुर्थ। 

साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )   ट्रांस हिंडन वेलफेयर फोरम ने एमएमजी अस्पताल के सौजन्य से  एक रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली कान्वेंट स्कूल शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 1 में किया। शिविर में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी बॉर्डर डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने दीप जला कर शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर थाना साहिबाबाद प्रभारी  राजेश चतुर्वेदी तथा पार्षद सरदार सिंह भाटी ,विशिष्ट अतिथि थे।
     रक्तदान शिविर में व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा, भाजपा नेता रवि भाटी, कालीचरण पहलवान, अरविन्द पांचाल, अजय भारद्वाज ,मुनेंद्र बैशला आदि ने सहयोग किया। ट्रांस हिंडन वेलफेयर फोरम की ओर से संत सिंह बंसल, डॉक्टर प्रशांत दत्त, पवन शर्मा, विनय जरीवाला, प्रवीण कुमार, मुकुल गौतम, मनोज कुमार सिंह, श्रीमती  रेणुका अरोड़ा, ,रजनी नोडियाल,सुमित शर्मा ,एम एस राजपाल , श्रीमती ग्रेसी जॉन,एमएमजी अस्पताल की ओर से डॉक्टर संदीप पवार मेडिकल ऑफिसर डॉ गरिमा भाटी डॉक्टर कौशल कुमार डॉक्टर विपिन डॉक्टर विनोद योगेंद्र जी महेंद्र जी शशांक जी विपुल आदि उपस्थित रहे।
        शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्तदान हुआ।  चिक्त्सिकों ने रक्तदान को जीवनदान बताया तथा रक्तदान के मामले में होन बाली भ्रांतियों का निराकरण किया।  शिविर का संयोजक मास्टर वीसी सिंह ने किया।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment