पौधारोपण की तैयारी करते बच्चे और बड़े।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्था हरित सेवा मिशन और ग्रामीण कृषि के तत्वावधान में शालीमार गार्डन मेन के ए ब्लॉक के विजय पार्क में सोसायटी के सम्मानीय निवासियों, मातृ शक्ति व बच्चों ने हर साल की तरह रविवार को वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली।
इस अवसर पर छोट-छोटेे बच्चों ने अपने नन्हे- नन्हे हाथों से पौधों को लगाया जिसमें उनके घर की महिलायें और पुरूष भी थे। बच्चों के अलावा बड़ों ने अपने बुजुर्ग माता पिता के साथ पौधारोपण किया। राज कुमार ने अपनी माता श्रीमती विश्नी देवी के साथ मिलकर पौधा लगाया, धरमचंद और श्री ओम प्रकाश अपने पोतों और पोतियों के साथ मिलकर पौधा लगाया। सोसायटी के युवाओं ने कड़ी धूप में पौधे लगाने के लिए गड्ढों किये। पंकज पांडे और उनके साथियों ने पौधों में पानी देने की व्यवस्था की।
इस अवसर पर हरित सेवा मिशन के संस्थापक आरके गुप्ता ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरल शब्दों में समझाया कि जहां पेड़ अधिक होते हैं वहां वर्षा भी अधिक होती है। पेड़ हमें आक्सीजन देता है जिससे पाल्यूशन कम करता है। वहीं ग्रामीण कृषि के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके शुक्ला ने 100 करोड़ वृक्ष पूरे भारत वर्ष में लगाने के अपने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने एक नारा लगवाया ‘सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम‘।
इस अवसर पर विजय पार्क में 50 पौधे कचनार, हर सिंगार, कदम, गुलमोहर, अर्जुन आदि के लगाए गए । सभी उपस्थित निवासियों ने शपथ ली कि जिन पौधों को उन्होंने लगाया है उनकी नियमित वे स्वयं करेंगे।
इस पौधारोपण में विजय पार्क सोसायटी के यतिन, राज कुमार थापा, रवीन्द्र, आकाश मल्होत्रा, विनोद श्रीवास्तव, सौरभ, सुनील, देविका, पार्थ, कृतार्थ, अराध्या, गौरव, अंजलि, नुपुर, माया, धर्म चंद, सार्थक, नैन्सी, हाजी शाहिद, हाजी जानी, फिरोज, कामिल भाई, जब्बार, श्रीमती विश्नी देवी, मिथिलेश, सरस्वती शर्मा, गीता, ज्योति, कनिष्का, मनमोहन सती, तारिक, हाजी ताहिर, नंदिका सिंह, यदुवीर सिंह, राजीव, नीशित, अरनव, नीरज सिंह, एन. बी. जोशी, ओम प्रकाश, अवधेश तिवारी, राजीव कुमार, प्रदीप गुप्ता, कविता व अन्य निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment