साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) राजेंद्र नगर स्थित डीएलएफ पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव पर ’बिन पानी सब सून’ कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण विषय पर गहन चिंतन मनन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और जल संरक्षण की शपथ ली कार्यक्रम में बताया गया कि जल की एक एक बूंद महत्वपूर्ण है और इसके संरक्षण से ही जीवन सुरक्षित रह सकता है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद पूर्व जनरल वीके सिंह थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने जल संरक्षण के लिए अभियान प्रारंभ करने और पर्यावरण के प्रति चिंता करने के लिए डीएलएफ स्कूल के प्रबंधकों और छात्रों को बधाई दी।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि के जल संरक्षण आज एक महत्वपूर्ण चिंतनीय विषय है अगर हमने पानी को बचाने के लिए प्रयास नहीं किए तो एक दिन देश और विश्वव के नागरिकों के सामने जल संकट की भयानक तस्वीर देखने को मिल सकती है। इसलिए हमें आज से ही जल संरक्षण के लिए प्रयास करने होंगे ।और यह प्रयास अगर हमारी भावी पीढ़ी यानी छात्र-छात्राओं के द्वारा किए जाए तो सबसे सुंदर बात होगी। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण के लिए एक प्रचार पुस्तिका भी वितरित की।
.
इस अवसर पर छात्रों ने प्रकृति, देश भक्ति एवं मनोरंजन से भरपूर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया जिसमें छात्रा अर्पणा रे का नाम प्रमुख है। आईआईटी में प्रवेश हेतु चयनित किए गए विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन - सांसद वीके सिंह को पौधा भेंट करते विद्यालय के निदेशक राकेश खुल्लर एवं मृगनयनी खुल्लर साथ में प्रधानाचार्य सीमा जेरथ।



0 comments:
Post a Comment