साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की कृष्णा विहार कुटी भौपुरा में एक युवक ने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को शव अपने कब्जे में नहीं लेने दिया और उसकी मौत को सामान्य बता कर अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार 22 साल के अजय पुत्र संतराम की बुधवार की सुवह मौत हो गयी। आसपास के लागेां ने बताया कि मृतक 6 बहनों का अकेला भाई था। सुवह अजय का शव पंखे से लटका मिला, घरवालों ने शव को पंखे से उतार कर नीचे रख लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस आयी लेकिन घरवालों के बिरोध के आगे पुलिस लाचार हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये ले जानी चाहती थी। पुलिस के जाने के बाद घरवालों ने शव का अंतिम संसकार कर दिया।
अपनी खीज मिटाने के लिये थानाध्यक्ष साहिबाबाद राजेश चतुर्वेदी यही कहते रहे कि अजय ने आत्महत्या नहीं की। आप भी आत्महत्या करने की खबर नहीं लिखना।



0 comments:
Post a Comment