गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ की अधिसूचना जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) नरेश कुमार अपर सांख्यकीय अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी (पं0) विकास खण्ड लोनी गाजियाबाद की ग्राम पंचायत महमूदपुर के वार्ड संख्या-5 के सदस्य के अनारक्षित रिक्त पद पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु ये कार्यक्रम जारी किये। नाम निर्देषन पत्रों को जमा करने की अन्तिम दिनांक 8 अगस्त 2018 10.00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक 9 अगस्त, 2018 के पूर्वान्ह 10.00 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। 10 अगस्त 2018 10 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जायेगी। तथा 10 अगस्त, 2018 को 3.00 बजे से प्रतीक आवंटित किये जायेगे। 17 अगस्त, 2018 सुबह 7.00 बजे से सांयः 5.00 बजे तक मतदान होगा। 20 अगस्त 2018 को सुवह 8.00 बजे से मतगणना की जायेगी।
सदस्य ग्राम पंचायत के नामांकन पत्र दाखिल करने, इनकी जांच करने व उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन मतगणना का कार्य सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय लोनी पर होगा। परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय लोनी पर की जायेगी। इस दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगे और निर्धारित समय के अनुसार ही कार्यवाही की जायेगी।



0 comments:
Post a Comment