गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) विदेश राज्य मंत्री जनरल वी0के0 सिंह ने आज आई0टी0 एस0 काॅलेज मुरादनगर से एस0एस0जी0-18 एप की लाॅचिंग की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद के नागरिकों के सेवार्थ देश की पहली सांसद हैल्पलाईन एप का शुभारम्भ का सौभाग्य जनपद गाजियाबाद के वासियों के लिये हो रहा हैं। उन्होने कहा कि यह एप एक शुलभ आसान एप है जिसके माध्यम से संसदीय क्षेत्र के लोगो को अब समस्याओं के समाधान के लिये सरकारी कार्यायलो मे बार-बार नही जाना पडेगा। जनता की शिकायतें अब उन तक सीधे पहुच पायेगी। जिसे वह सम्बन्धित अधिकारियों तक निस्तारण के लिये पहुचा देगें। इस एप के माध्यम से जनता के प्रतिनिधि और आमजन के बीच की दूरी का फसला कम होगा। एप के माध्यम से शिकायतकर्ता शिकायत नम्बर से अपनी शिकायत को ट्रैक कर सकता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि गाजियाबाद के विकास के लिये जनप्रतिनिधि और प्रशासन तत्पर है। जिसके लिये आमजनता की सहभागिता जरूरी है। उन्होने कहा कि आमजनता इस एप को सफल बनाने के लिये ज्यादा से ज्यादा मात्रा में एप को डाउनलोड करे ।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी हापुड, महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment