21 किलोग्राम अवैध गांजा व चोरी की स्कूटी व लग्जरी कार सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार 21 kg illegal robbery and robbery



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना कविनगर पुलिस ने बीती रात करीब 11ः05 बजे एनडीआरएफ रोड से अभियुक्त सुनील पुत्र गंगाशरण निवासी कृष्णा बिहार मंगल बजार बम्हैटा थाना कविनगर तथा सतेन्द्र उर्फ टीटू पुत्र जयबीर सिंह निवासी सैन बिहार गलीनं0 4 डेरी के पीछे थाना विजयनगर गाजियाबाद  को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने इनके कब्जे से निशादेही से एक चोरी की स्कूटी यूपी 14 डीएम 4753 मुकदमा अपराध संख्या 1207/18 धारा 379, 411 भादवि थाना कविनगर से सम्बन्धित व 21 किलोग्राम अवैध गांजा  व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार नं0 यू पी 16 डब्ल्यू 3245 बरामद किया  है। अभियुक्त सतेंद्र उर्फ टीटू ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग इसी कार से गांजा सप्लाई करते है और हमने कार की पिछली शीट काट कर एवं डिक्की में टीन की चादर बेल्डिंग कराकर बॉक्स बना रखा है उसी बॉक्स में गांजा भरकर सप्लाई करते है जिससे हम पुलिस को तलाशी में आसानी से चकमा दे देते है तथा चोरी की स्कूटी से भी सप्लाई करते है । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment