जिलाधिकारी ने किया कावंड मार्गो का निरीक्षण District Magistrate inspected Kawand Marg



गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  आज जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी अपर जिलाधिकारी नगर हिमांशु गौतम व पुलिस अधिकारियों के साथ श्रावण शिवरात्रि पर्व व कावंड मेला 2018 को निविघर््न, सकुशल व शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न कराये जाने हेतु कावंड मार्ग का निरीक्षण किया । 

उन्होने राजनगर एक्सटैन्सन से मोदीनगर तक कावंड मुख्य मार्ग की बैरिकेटिगं सड़कों के गढ्ढे व कैम्प इत्यादि का गहनता से निरीक्षण किया। सडकों पर स्थित गढ्ढों के भरने का कार्य किया जा रहा था। उसके उपरान्त कावंड नहर मार्ग का निरीक्षण करते हुये पाइप लाईन रोड पर विधुत तारों का निरीक्षण किया। वाॅच टावर फायर सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया । कुछ कैम्प निर्माणाधीन है। विधुत के खम्बों पर इन्सुलेटेड सीट लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है कुछ मार्गो में प्रकाश व्यवस्था कम पायी गयी।  जिलाधिकारी ने कहा कि शिविरों पर विकास व्यवस्था ठीक है कुछ शिविरों में गन्दगी दिखी व डस्टविन नही पाये गये। उस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को तुरन्त व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होने थाना लोनी वार्डर का निरीक्षण करते हुये अधिशासी अधिकारी लोनी से कहा कि सफाई व प्रकाश व्यवस्था और अच्छी होनी चाहिए। मोदीनगर में बैरिकेटिंग के लिए उपयोग में लायी गयी बल्लियाॅं पतली दिखी इस पर जिलाधिकारी ने मजबूत बल्लियां लगाने के लिए सम्बनिधत को निर्देशित किया। 
जिलाधिकारी ने कहा कि शिविरों मे अग्नि सुरक्षा उपकरण, मोबाईल, टायॅलेट और अधिक बढाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि सडक मरम्मत का कार्य गिट्टी डालकर किया जा रहा है । बरसात होने के कारण तारकोल का प्रयोग नही किया जा रहा है। कावंडियों की सहूलियत को दृष्टिगत रखते हुए पाईप लाईन रोड़ पर प्रकाश की समूचित व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि  मुख्य मंत्री उ0प्र0 द्वारा कावंड़ के दृष्टिगत स्पष्ट रूप से निर्देश दिये गये है कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर ससमय कराना सुनिश्चित करें। जो भी कमियां रह गयी है उन्हें जल्द से जन्द कार्यो में प्रगति लाकर पूर्ण किया जाये। भ्रमण के दौरान सम्बन्धित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment