जीडीए ने आज भी अवैध निर्माण के खिलाफ की कार्रवाई GDA still has action against illegal construction



गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )   गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आज  हिन्डन विहार में 02 निर्माण भवन सील किये गये मोदीनगर में 07 निर्माण व मकनपुर में 02 निर्माण सील किये गये। अतिक्रमण अभियान के अन्तर्गत नीति खण्ड-1 जैन मन्दिर के पास सड़क पर अवैध रूप से बसी 25-30 झुग्गी हटायी गयी तथा सील किये गये निर्माणों की संख्या 11 है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किये गये निर्माण थाना मसूरी के आकाश नगर में 02 निर्माण चाॅंसलर क्लव के सामने कविनगर में 01 निर्माण ध्वस्त किया गया। विजय नगर के कृष्णा वाटिका सुदामापुरी डूडा हैडा में 02 निर्माण इन्दिरापुरम नीति खण्ड में 01 साहिबाबाद श्याम पार्क एक्सटैन्सन भू-खण्ड सं0 डी024 डी036 02 निर्माण ट्रोनिका सिटी लोनी मीरपुर हिन्दु लोनी में 02 निर्माण कुल 10 निर्माण ध्वस्त किये गये। 
जिलाधिकारी महोदया गाजियाबाद के आदेशानुसार उप जिलाधिकारी लोनी के निर्देशों के क्रम में तहसीलदार लोनी के द्वारा निरीक्षण के दौरान जो मकान जर्जर हालत में मिले उनमें रहने वाले व्यक्तियों को उन मकानों से निकाल कर सुुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। राजवीर पुत्र गजराज निशान्त कालौनी लोनी से खाली कराया गया, विक्रम पुत्र कल्लू निशान्त कालोनी लोनी का मकान सील किया गया । तेजपाल पुत्र महिपाल निशान्त कालोनी लोनी का मकान भी सील किया गया। शमशाद पुत्र सरीफूद्वीन निशान्त कालोनी लोनी से मकान खाली कराया गया। इसी प्रकार महबूब पुत्र अखलाक निशान्त कालोनी लोनी तथा आजम पुत्र शालिक हसन निशान्त कालोनी लोनी से भी मकान खाली कराया गया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment