सड़क हादसे में दो की मौत Two people die in road accident




साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में मंगलवार की शाम दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आ रही डीटीसी की एक बस ने गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी के सामने एक टेंपो में टक्कर मार दी । इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य घटना थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई जिसमें एक इलेक्ट्रिशियन की ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी।
          
पुलिस के अनुसार थाना साहिबाबाद क्षेत्र में लोनी रोड पर बुधबार की देर शाम गुलमोहर सोसाइटी के सामने हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी एक अन्य घायल हो गया। इस सड़क हादशे में डीटीसी बस ने एक आटो में टक्कर हुई थी। इस हादशें में मृतक व्यक्ति का नाम अजय चैहान पुत्र श्री चरण सिंह निवासी राजीव कॉलोनी मोहन नगर साहिबाबाद है दूसरा घायल रवि पुत्र रामपाल निवासी छपरौली बागपत को गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। डीटीसी बस के चालक को थाना साहिबाबाद पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया है।
       
दूसरा सड़क हादसा वसुंधरा में सेक्टर पांच के सामने हुआ जिसमें एक मोटर साइकिल सवार को तेज गति से आये ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार अरूण पुत्र विनोद निवासी ग्रेटर नोएडा की कुछ देर बाद में मौत हो गयी। अरूण वसुंधरा में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था तथा घर से रोजाना ग्रेटर नोएडा आता जाता था । मंगलवार को वह अपना काम खत्म कर घर जा रहा था। जव वह वसुंधरा सेक्टर पांच पर एलिवेटेड रोड के नीचे बने यूटर्न  के पास पहुंचा तभी वहां तेज गति से आये ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तथा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment