नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में आज बड़ा बदलाव करते हुए आट नए राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक जो आठ नए राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं उनमें जम्मू कश्मीर से पार्टी विधायक शकील अहमद खान के अलावा उत्तराखंड से राजेश धमानी, बिहार से अल्पेश ठाकुर शामिल हैं।
पार्टी ने इन नियुक्तियों में पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र को खासी तवज्जो दी है। पश्चिम बंगाल से 3 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं जिनमें बीपी सिंह, मोहम्मद जावेद और शरत राउत शामिल है। इसी तरह महाराष्ट्र से सीवी चंद्र रेड्डी और बी एम संदीप शामिल है।
इसके अलावा राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर विधानसभा सीट से विधायक अदिति सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
राहुल गांधी ने साथ ही मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दो सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया है। इस कमेटी में हिमाचल प्रदेश से दीपक राठौर औैर उत्तराखंड से राजपाल बिश्ट शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष नवंबर में मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने है।




0 comments:
Post a Comment