उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश पर हमला, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते मोदी फिर से बनें PM Kushwaha attacked Nitish, said - Some people do not want Modi to be PM again



नई दिल्ली, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क )  केंद्रीय मंत्री और रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर बिना नाम लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हल्ला बोला है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने नही देना चाहते इसलिए वे अफवाह फैलाकर NDA में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं।
कुशवाहा का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब NDA में सीट शेयरिंग को लेकर भुचाल मचा हुआ है। आपको पता ही होगा कि नीतीश के NDA में वापस आने के बाद उपेंद्र कुशवाहा नाराज है क्योंकि  नीतीश और कुशवाहा में आपसी मनमुटाव जोरों पर है।  
इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने सियासी खीर की बात की थी जिसके बात इनके महागठबंधन में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गईं थी। हालंकि बाद में उन्होने इस मामले में सफाई दिया और कहा कि वह और उनकी पार्टी NDA में हौ और आगे भी रहेगी।

बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में सुशासन बाबू यानि कि नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बीजेपी ने 12 सीटें, रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 6 तथा इस गठबंधन में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 2 सीटें देने का प्रस्ताव सामने रखा है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment