‘रफ्ता-रफ्ता’ सांग में सलमान और धर्मेंद्र के संग रेखा के ठुमके- यहां देखें Video 'Rafta-Rafta' Songs Salman and Dharmendra's Song Line Thumke



देओल फैमिली की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' जल्द रिलीज होने वाली है लेकिन ये फिल्म पहले ही चर्चा में है इस फिल्म में धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटों- सनी और बॉबी देओल ने काम किया है। ये फिल्म चर्चा में इस लिए है क्योंकि इस फिल्म में खास बात यह है कि सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और रेखा ने कैमियो भी किया है।

हाल ही में फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से का एक नया गाना 'राफ्ता राफ्ता' रिलीज किया गया है। और ये गाना वाकई धमाकेदार है। गाने में  सलमान खान और धर्मेंद्र के साथ रेखा को देखना वाकई बहुत मजेदार है, और रेखा इस गाने में ऐसा कहर ढाह रही हैं कि उनके सामने बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइनें भी फीकी नजर आएंगी। 'राफता राफता' में कई पुराने सॉन्ग का मेडली तैयार किया गया है। इसमें रेखा के साथ सलमान खान और धर्मेंद्र खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इस गाने का सबसे बड़ा सरप्राइज हैं बॉलीवुड डीवा रेखा. काली साड़ी में रेखा अपनी पॉपुलर शायरी पढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने इस रीमिक्स वर्जन में उमराव जान के पॉपुलर सॉन्ग सलाम-ए-इश्क पर भी डांस किया है। कुल मिलाकर कहना होगा कि ये गाना बेहद इंटरटेनिंग बना है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment