गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र उपायुक्त उद्योग ने अग्रणी बैंक जिला प्रबन्धक सिण्डीकेट बैक महालक्षमी माल आर0डी0 सी0 गाजियाबाद, जिला समन्वयक अधिकारी भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, ओरियन्टल बैक गाजियाबाद, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष अथवा उनके प्रतिनिधि गाजियाबाद, जिला सेवायोजन अधिकारी गाजियाबाद एवं प्रचार्य राजकीय पालीटेक्निक गाजियाबाद को सूचित किया है कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशो के अनुपालन में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक दिनांक 19सितंबर 18 को विकास भवन साभागार गाजियाबाद में अपरान्ह 12.00 बजे आयोजित की जा रही है जिसमें आप सभी सदस्य के रूप में नामित है। उन्होने बताया कि आप सभी सदस्य बैठक में ससमय उपस्थित रहना सुनिश्चित करें ताकि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में प्राप्त आवेदन पत्रों पर साक्षात्कार कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
Home / Breaking News /
Gzb /
state /
UP
/ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 19 सितंबर को District Level Task Force meeting on September 19
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment