पुलिस की पकड़ में डकैत।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना पुलिस ने विजय पार्क शहीद नगर से मंगलवार की रात में चोरी की योजना बनाते हुए छह पशु चोरों को गिरफ्तार किया है तथा उन से अवैध हथियार और एक छोटा हाथी बाहन आदि बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना साहिबाबाद पुलिस ने विजयपार्क शहीदनगर से छह लोगों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है।
एसआई अनिल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उनके क्षेत्र में डकैतों का एक गिरोह आने वाला है जो पशुओं की चोरी व लूट का काम भी करता है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इनसे एक छोटा हाथी नाम का चार पहियों का बाहन बरामद किया गया है।तलाशी में इनसे एक तमंचा 315 बोर कारतूस ,छुरी, गडासा आदि भी घातक हथियार बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार बदमाशों के नाम वसीम पुत्र अकरम निवासी मौहल्ला पीर खां निकट खतीजा मस्जिद कस्वा व थाना गुलाबठी जिला बुलंद शहर, शाहिद पुत्र शहीद निवासी मोहल्ला कस्यवान थाना खुर्जा बुलंदषहर, सोहेल पुत्र मोहम्मद खैर रागढ़ निवासी मंगल बाजार हिजड़ों वाली गली गुलाबठी,नवाब पुत्र अजीज उर्फ इस्लाम कुरेशी निवासी मोहल्ला चैहट्टा नाइयो वाली मस्जिद खुर्जा थाना खुर्जा, अमालुद्दीन पुत्र सूबेदार मंसूरी निवासी 188 अब्दुल फजल एंक्लेव जामिया नगर नई दिल्ली 25 तथा हसनपुर पुत्र इदरीश निवासी मंगल बाजार हिजड़ा वाली गली गुलाबठी बुलंदशहर हैं।
थानाध्यक्ष साहिबाबाद दिनेश सिंह ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली एनसीआर में वारदात को अंजाम देता था और इस पर दर्जन से ऊपर मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। इस गिरोह से बरामद छोटा हाथी चैपहिया वाहन डीएल1एल5843 फर्जी नंबर है। इसका सही नंबर डीएल1एलपी 5843 पाया गया है।



0 comments:
Post a Comment