वसुंधरा, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र वसुंधरा में एक कोरियर कंपनी में ताजा भर्ती किए गए डिलीवरी बॉय लाखों रुपए का माल लेकर फरार हो गए । इस मामले में कुरियर कंपनी के सुपरबाइजर ने फरार पांचों आरोपी डिलीवरी बॉय के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार ऑनलाइन कंपनी अमेजॉन की सहयोगी कुरियर कंपनी नोस्टिक्स इंफोडेल प्राइवेट लिमिटेड वसुंधरा में अमेजॉन के कोरियर डिलीवरी का कार्य करती है। कंपनी के सुपरवाइजर पंकज ठाकुर ने बताया कि कंपनी द्वारा मंगलवार को राहुल निवासी विजयनगर, राजेश निवासी दिल्ली,विक्की निवासी दिल्ली सन्नी निवासी दिल्ली,दिनेश निवासी दिल्ली को कुरियर बॉय की नोकरी पर रखा था। कंपनी ने पांचो कुरियर बॉय को इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के 87 पैकेट डिलीवरी करने के लिए दिए थे जिन की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है।
कंपनी ने बताया कि पांचों डिलीवरी बॉय बताए गए पते और सामान को लेकर मंगलवार को अपने अपने काम पर चले गए थे।लेकिन उन्होंने ना तो कहीं माल को डिलीवर किया ना ही वापस आए । काफी देर तक उनका मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा बाद में जब एक डिलीवरी बाय से कंपनी के सुपरवाइजर पंकज ठाकुर ने बात की तो वह गालियां बकने लगा और कहा कि उनसे माल वसूला जाए तो वसूल ले, और इतना कह कर उसने फोन काट दिया। इस मामले में कंपनी के सुपरवाइजर पंकज ठाकुर ने थाना इंदिरापुरम में पांचों डिलीवरी बॉय के खिलाफ अमानत में खयानत की शिकायत थाना इंदिरापुरम में दी है।


0 comments:
Post a Comment