पर्यावरणविद विजयपाल बघेल का स्वगत करते स्कूल प्रवंधक।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शालीमार गार्डन स्थित कोणार्क पब्लिक स्कूल में रविवार को पालिथीन व प्लास्टिक के बहिष्कार तथा पर्यावरण संरक्षण विषयक पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शालीमार गार्डन स्थित कोणार्क पब्लिक स्कूल में रविवार को पालिथीन व प्लास्टिक के बहिष्कार तथा पर्यावरण संरक्षण विषयक पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण विद विजयपाल बघेल ने पर्यावरण संरक्षण किस प्रकार किया जा सकता है और क्यों जरूरी है, इस विषय पर अपने विचार रखे। उपनगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्प्रभावों को बताते हुए उसके बहिष्कार की बात कही ।
कोणार्क पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष एवं एलआर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ गणेश दत्त शर्मा ने वेद शास्त्रो में पर्यावरण के विषय में कही गयी बातो का उल्लेख किया।
इस अवसर में उमाशंकर पांडेय, पार्षद सरदार सिंह भाटी, कालीचरण पहलवान, नीरज शर्मा, नंदलाल शर्मा, सोमनाथ चैहान, शिव जी, सुमित शर्मा, मुकुल गौतम, कैलास भट्ट, विक्रम कौल, सतीस, अनिल राघव, डी के शर्मा, नेहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मास्टर वीसी सिंह ने किया।

0 comments:
Post a Comment