हेलमेट पहने बदमाश पिस्टल तानकर ग्राहक को धमकाते हुए।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के नवीन पार्क बाजार में पुलिस चैकी से 500 गज दूरी पर एक डिपार्टमेंटल स्टोर में शनिवार की रात नौ बजे चार सशस्त्र बदमाशों ने स्टोर में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब दो लाख कैश लूट लिया और पुलिस को पता तक नहीं चला। इस घटना से इलाके के व्यापारियों में काफी रोष है तथा इलाके में भय का माहौल बना हुआ है ।
जानकारी के अनुसार श्याम पार्क एक्सटेंशन पुलिस चैकी से 500 गज की दूरी पर नवीन पार्क कालोनी के बाजार में व्यवसाई विकास गोयल पुत्र जतिन प्रकाश गोयल का प्लाट नंबर 14 में डिपार्टमेंटल स्टोर है तथा यही उनका आवास भी है। रात 9 बजे शनिवार को हेलमेट पहने चार सशस्त्र बदमाश हाथों में रिवाल्वर लिए डिपार्टमेंटल स्टोर में घुस आए और उन्हें उन्होंने मालिक सहित नौ कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने स्टोर में मौजूद करीब आधा दर्जन ग्राहकों को भी हथियारों के बल पर एक तरफ कोने में बैठने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने वहां मौजूद कैष पर बैठी महिला से पैसे निकालने को कहा। लेकिन जब बदमाशों को लगा कि महिला उनके साथ सहयोग नहीं कर रही है तो उनमें से एक बदमाश ने खुद गल्ले से पैसे निकाले । इस मामले में विकास गोयल की तरफ से 4 अज्ञात सशस्त्र बदमाशों के खिलाफ एक लाख 72हजार रूप्ये कैष लूट लिये जाने की रिपोर्ट थाना साहिबाबाद में लिखाई है।
यह घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी में दर्ज हुई है। शनिवार की रात 9 बजे हुई इस घटना के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। थाना साहिबाबाद पुलिस को पहले ही यह सवाल उठते रहे हैं कि वह बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती और उन्हें ले देकर छोड़ देती है । इस घटना को लेकर श्याम पार्क एक्सटेंशन व्यापार मंडल में काफी रोष है तथा व्यापारियों में दहशत बना हुआ है।



0 comments:
Post a Comment