गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिला संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर, गाजियाबाद में आयुष्मान भारत, एन0एच0पी0एम0 का शुभारम्भ किया गया। इसमें पायलेट प्रोजेक्ट का ट्रायल किया गया और 15 लाभार्थियों को पंजीकृत करते हुये गोल्डन कार्ड(यूनिक लाइफटाइम नम्बर) जनरेट कर उपस्थित लाभार्थियों को जिलाधिकारी महोदया ने अपने हाथ से प्रदान करते हुये कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विशेष यह है कि गाजियाबाद प्रदेश का प्रथम जनपद बना जहाॅं योजन से संबंधित समस्त डिवाइस स्थापित एवं क्रियाशील हाने के कारण लाभर्थियों का यूनिक नम्बर उनके आधार से लिंक कर दिया गया।
इस योजना में लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख का निशुल्क चिकित्सा सुविधा सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सालयों में उपलब्ध कराने का प्रावधान है। उद्घाटन के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एन0के0 गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर गाजियाबाद डा0 दिनेश शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डा0 जी0के0 मिश्रा, आयुष्मान मित्र के साथ-साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय मेें कार्यरत समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारी उपलब्ध रहे।


0 comments:
Post a Comment