एक्सचेंज के बाहर चाइनीज स्टाल के चारों ओर फैली गंदगी।
कौशांबी, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) आईएसबीटी आनंद विहार के पास कौशांबी में खाने पीने का सामान गंदगी के बीच बेचा जा रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाबजूद खाद्य विभाग तथा नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सोये हुए है।

जानकारी के अनुसार थाना इंदिरापुरम क्षेत्र कौशांबी में आम रास्तों पर अतिक्रमण करके लगाए गए चाइनीस फूड के स्टाल और ढाबों में खाने पीने का सामान गंदगी के बीच बिक रहा है। इन खाने पीने के स्टालों व ढाबों पर यहां तक कि पुलिस विभाग की भी मेहरबानी है जो अपने ठीये पर दारू पीने वालों को पूरी सुविधा दे रहे हैं। आम मार्गाे पर अतिक्रमण करके चल चल रही इन दुकानों पर शाम ढलते ही सरेआम शराब पिलाने की छूट दी जा रही है। जानकारों का कहना है यहां इस तरह की करीब सवा सौ स्टाल और ढाबे है ंजहां से पुलिस को भी रोजाना एक हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से अवैध कमाई होती है। खाद्य विभाग और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत यह है वे यहां आते तो हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करते। बीएसएनएल की कौशांबी स्थित दूरभाष केंद्र केे सामने चल रहे खाने पीने के एक चाइनीस स्टॉल के चारों ओर गंदगी व्याप्त है। जिसे देख करके समझा सकता है कि यहां खाने-पीने के सामान से ज्यादा बीमारियां परोसी जा रही है।

0 comments:
Post a Comment