अतिक्रमण हटाता नगर निगम का जेसीबी।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) राजीव कालोनी में नगर निगम ने आईजीआरएस पर हुई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया तथा वहां के लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। विरोध करने वाले हंगामा करने पर अमादा हो गये।
जानकारी के अनुसार राजीव कॉलोनी गली नंबर 11 में कुछ लोगों ने गली के बीचों बीच बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक दिया था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जोनल प्रभारी एसके गौतम अतिक्रमण बिरोधी टीम के साथ पहुंचे और लोहे के बैरिकेड को जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया गया। वहीं लोगों ने जोनल प्रभारी के साथ नोक झोंक की तथा हंगामा कर काम को रोकने का प्रयास किया। मगर नोकझोंक के बावजूद भी जोनल प्रभारी एसके गौतम ने गली में लगे हुए लोहे के एंगल और बैरिकेट को उखाड़कर फेंक दिया। लेकिन जब अधिकरी ने विरोध करने वालों को कहा कि यदि वे नगर निगम के काम को रोकेंगे तो उन्हें पुलिस बुलानी होगी। तब लोग शांत हुए और नगर निगम ने अपनी कार्रवाई पूरी की।



0 comments:
Post a Comment