सफाई के प्रति जागरूकता फैलाते सफाई कर्मी।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) नगर आयुक्त सीपी सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्याम पार्क मैन वार्ड 60 में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एक साथ सफाई के काम पर निकले कर्मचारियों ने सफाई के लिये जागरूकता का संदेश जन सामान्य को दिया।
जानकारी के अनुसार वार्ड 60 के सुपरवाइजर राकेश कुमार ग्रोवर ने अपने साथी सफाई कर्मचारियों के साथ गली मोहल्लों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर भारी संख्या में सफाई कर्मी सफाई करते हुए चल रहे थे तथा दुकानदारों से कूड़ा सड़क पर नहीं फेंकने व कूड़े को डोर टू डोर आने वाली गाड़ी में डालने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से यह अपील भी कि नालियों में कूड़ा न अन्य गंदगी को न फेंका जाए इससे गंदे जल की निकासी पर प्रभाव पड़ता है और परेशानी आम आदमी को बढ़ती है।



0 comments:
Post a Comment