इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 5 लोगों को नशीले पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे करीव 6 किलो गांजा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार मोनी पुत्र राम रतन निवासी खोड़ा राजवीर पुत्र चरणदास निवासी मकनपुर से 2 किलो 300 ग्राम गाजा बरामद किया है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर शिप्रा अंडरपास के पास से बुधवार की रात में की गई । इसके अलावा सलमान पुत्र परवेज निवासी लाजपत नगर साहिबाबाद मोहिम पुत्र मोहिद्दीन निवासी भोवापुर तथा नेक मोहम्मद पुत्र रफीक आलम निवासी भोवापुर से 3 किलो 450 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पांचों लोग मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किए गए हैं।
अतिरिक्त थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गिरोह यहां गांजा सप्लाई करने के लिए आने वाला है। इस सूचना पर विश्वास कर कार्रवाई की गई और पांचों लोग गिरफ्तार कर लिये गये।


0 comments:
Post a Comment