साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शालीमार गार्डन कॉलोनी में कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पढ़ाई में कमजोर होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन कॉलोनी एक्सटेंशन एक ए34/302 में रहने वाली छात्रा अदिति शर्मा उम्र 16 वर्ष पुत्री सुरेश शर्मा ने बुधवार की शाम को कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पता चला है कि छात्रा पढ़ने में काफी कमजोर थी और इसी कारण से वह डिप्रेशन में चल रही थी । छात्रा ने अपने आप को कमरे में बंद कर आत्महत्या की थी ।पुलिस ने छात्रा के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है



0 comments:
Post a Comment