गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी ने गन्ना मूल्य भुगतान एवं चीनी मिल के रिपेयर मेन्टीनेन्स की समीक्षा बैठक अपने कार्यकक्ष में की। मोदी मिल पर पेराई संत्र 2017-2018 की कुल देयता लगभग 300 करोड थी जिसमें से मोदी मिल द्वारा 125 करोड का भुगतान किया गया है और मात्र 25 करोड की चीनी बिक्री हेतु अवशेष है।
अवशेष गन्ना मूल्य के सम्बन्ध में मिल द्वारा अवगत कराया गया कि भुगतान भारत सरकार के द्वारा निर्धारित कोटा के अन्तर्गत चीनी की बिक्री करके 85 प्रतिशत गन्ना मूल्य मद में दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ऋण स्वीकृत होते ही समस्त भुगतान कर दिया जायेगा।
मिल प्रबन्धन के द्वारा फैक्ट्री शीध्र चलाने के लिए 03 करोड की धनराशि की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया परन्तु जिलाधिकारी महोदया के द्वारा मोदी मिल को अन्य स्त्रोतो से फैक्ट्री की रिपेयर और मेन्टीनेन्श कराते हुये 15-20 अक्टूबर तक फैक्ट्री चलाने के निर्देश दिये गये
जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी मोदीनगर पवल अग्रवाल, जिला गन्ना अधिकारी गाजियाबाद, नमिता कशयप मिल प्रबन्धन एवं गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment