गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) कविनगर स्थित लायन्स आई अस्पताल परिसर में आज रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सफायर एवं रोटरीक्लब आॅफ गाजियाबाद नाॅर्थ के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओ में बढते ब्रस्ट केंसर एवं सर्वाइकल केंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर केंसर रोग विशेषज्ञ राशि अग्रवाल ने कहा कि महिलाओ को समय समय पर फुल बाॅडी चैकअप कराना चाहिए । तभी ऐसे जानलेवा रोगोे के बारे में पता चल सकता है और उनका समय पर इलाज भी किया जा सकता है। इस मौके पर 150 से अधिक महिलाओ का हैल्थ चैकअप किया गया और उन्हे निशुल्क परामर्श भी दिया गया। इसीक्रम में रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सफायर की अध्यक्षा निशागर्ग ने कहा कि अकसर महिलाये घरो में रहकर अपनी गृहस्थी की जिम्मेदारियो में व्यस्त रहती है , जिसके चलते वह अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारियो का निर्वाह समय से नही कर पाती है और जानलेवा बीमारी से ग्रस्त हो जाती है। इस मौके पर अनीता सिंघल ,अनु, आराधना दीपा, ज्याति, मिलि ,पारूल , पूर्ति रचना, राधा गोयल ,सारिका ,अल्का, रिषि , सुनीता , रिया, मनीषा गीता आदि प्रमुख रूप से मौजूद थी।



0 comments:
Post a Comment