न्यूयॉर्क। भारतीय मूल की एक महिला को स्वास्थ्य देखभाल संबंधी धोखाधड़ी और स्वास्थ्य देखभाल लाभ कार्यक्रमों के संबंध में गलत बयान देने के मामले में पांच साल से ज्यादा की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी अटॉर्नी एलेक्स से ने बताया कि विलासिनी गणेश को 28 अगस्त को 63 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।
कैलिफोर्निया में रहने वाली गणेश और उनके पति ग्रेगरी बेल्चर को पिछले साल दिसंबर में आठ सप्ताह तक चले मुकदमे के बाद दोषी करार दिया गया था। मुकदमे के दौरान पेश किए गए सबूत के मुताबिक कैलिफोर्निया के साराटोगा शहर में गणेश मेडिकल प्रैक्टिस करती थीं और उन्होंने इस संबंध में कई गलत चिकित्सकीय दावे किए थे।



0 comments:
Post a Comment