गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला मुख्यालय परिसर स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार संघ गाजियाबाद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। इस मौके पर सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे जिन्होंने निष्पक्ष होकर मतदान में हिस्सा लिया और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए पत्रकार संगठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर पत्रकारों ने कार्यवाहक वर्किंग कमेटी का चुनाव किया जिसमें निर्विरोध रूप से अमित राणा को कार्यवाहक अध्यक्ष, सैयद अली मेहंदी को महासचिव एवं हिमांशु शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि पवन अरोड़ा, मयंक गौड़ को उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा, जितेंद्र भाटी को सचिव, अरुण चंद्रा एवं सुभाष चंद्र को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सत्येंद्र यादव एवं उमेश कुमार को सह सचिव चुना गया। संरक्षक के तौर पर मदन पांचाल, संजय शाह,
एवं डॉ बी जमा को जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि सलाहकार के रूप में संजय गिरी,चंदन राय, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, पीयूष खंडेलवाल, मोहम्मद अयाज अपनी सेवाएं संघ को देंगे।
इस मौके पर अमित राणा ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों के सामने कई कठिन समस्याएं हैं।जिनके निवारण के लिए हर स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिसमें जीवन बीमा एवं ईएसआई कार्ड द्वारा बेहतर इलाज की सुविधा शामिल है। दोनों बिंदुओं पर तत्काल प्रभाव से काम शुरू किया जाएगा ताकि पत्रकारों को इन दोनों की सुविधाओं का लाभ मिल सके।
वही संघ के महासचिव सैयद अली मेहंदी ने कहा कि पत्रकारों पर पूरे देश में लगातार हमले किए जा रहे हैं इसके खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन करने की आवश्यकता है यह बात सुनिश्चित करेगा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय ना हो अगर किसी पत्रकार के साथ कोई समस्या आती है तो पूरा संघ पीड़ित के पक्ष में हमेशा तैयार रहेगा।
इस अवसर पर पत्रकार मनोज कुमार, फुरकान मलिक, शादाब अब्बासी,सुशील बौद्ध, सीमा गुप्ता, चंद्रांशु त्यागी,नदीम शाहीन, जितेंद्र भाटी,हिमांशु शर्मा, रविंद्र सिंह, मनीष प्रखर, खालिद चैधरी, विक्रम जोशी,प्रतीक कौशिक, संजीव शर्मा, सनी गौतम, नितिन बबलू, अमित तोमर, समीर मलिक, अनिल कुमार,अली खान, कमलेश पांडे,सुभाष चंद्र, पवन अरोड़ा,नवीन दास, गौरव यादव, मनीष गुप्ता, संजय मित्तल, अरुण चंद्रा, मनु खान, अनिल चैधरी, शिवम गौतम, अभिषेक शर्मा, मयंक गौड़,जितेंद्र गौतम, सोबरन सिंह,सुनील गौतम,जावेद चैधरी,चरणजीत सिंह, आकाश चैधरी,आकाश सुनीता उपाध्याय, अब्दुल वाहिद और मदन पांचाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment