स्वच्छता अभियान के संदर्भ में संबोधन करते जनरल वीके सिंह।
सहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सेना अध्यक्ष वीके सिंह ने शनिवार को वार्ड 37 विक्रम एंक्लेव में झाड़ू लगाकर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण करने की अपील की। .

अपने संबोधन में जनरल वीके सिंह ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए स्वच्छता अभियान सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं सफाई कर गाजियाबाद जनपद को स्वच्छ रखें तथा दूसरों को भी सड़क पर कूड़ा डालने से रोकें। उन्होंने कहा पर्यावरण की सुरक्षा बिना पौधारोपण के नहीं हो सकती और पौधारोपण में ज्यादा से ज्यादा नीम के पौधे लगाएं। क्योंकि नीम जहां अन्य पौधों की तरह पर्यावरण स्वच्छ रखता है वही कीटाणुनाशक होने के लिहाज से पर्यावरण के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षा का कवच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 10हजार नीम के पौधे लगाने का है और यह कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के बिना सहयोग के नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह सुरक्षित स्वच्छता सप्ताह के रूप में मनाएं और अपने आसपास कहीं भी गंदगी ना होने दें।
इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी पूर्व पार्षद पप्पू पहलवान, संजीव शर्मा, पार्षद विनोद कसाना व यशपाल पहलवान, पवन रेड्डी, पूर्व पार्षद राजकुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भाजपा शिमल शर्मा, उदयबीर चैधरी, अर्श भारद्वाज, विजेंद्र साईं, जेएस चैहान, देवेंद्र चैहान, नीरू शर्मा, कांता भटनागर, राजकुमारी, सुनीता चैहान, अन्नू चैधरी आदि उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment