स्पेन में फंसी भारतीय लड़की को ‘किसी भी कीमत पर’ वापस लाएंगे: मेनका Maneka will return the Indian girl stuck in Spain at any cost.



नयी दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने स्पेन में पालक माता-पिता (फोस्टर पैरेंट्स) द्वारा 13 वर्षीय भारतीय लड़की को अकेले छोड़े जाने के मामले में कहा है कि इसी बच्ची को ’किसी की भी कीमत’ पर वापस लाया जाएगा। मेनका ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं चाहती हूं कि बच्ची को किसी भी कीमत पर भारत वापस लाया जाए।’

दरअसल, स्पेन के एक दंपति ने भारतीय बच्ची को गोद लिया था और बाद में उसे अकेला छोड़ दिया। फिलहाल यह बच्ची स्पेन के जारगोजा के एक संरक्षण गृह में है। इस बच्ची को भोपाल स्थित बाल संरक्षण गृह ‘उड़ान’ से लिया गया था। मामले में जांच शुरू हो गई है और इस संस्था के प्रभारी अपूर्व शर्मा को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने गुरुवार को तलब किया है। बच्ची की वापसी के लिए मेनका ने स्पेन में भारत के राजदूत को पत्र भी लिखा था।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment